हरिद्वार के आठ बास्केटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
हरिद्वार, सितम्बर 24 -- जिले के आठ युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की सब जूनियर (अंडर-13) टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालक वर्ग में हरिद्वार के तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध चौधरी और रियांश का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में मुकुंदा घड़ियाल, आद्या मेहता और आद्रिका चावला ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। यह भी पढ़ें- सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक-बालिका टीमें लेंगी हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.