गुमला, अगस्त 18 -- गुमला। स्पोर्ट्स अकादमी गुमला के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड के हरिद्वार में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित ग्रेप्लिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी सोमवार को स्थानीय टावर चौक से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए। बालक वर्ग में अरिब अब्दीन, नीरज मांझी और रोशन कुमार साहू का चयन हुआ है। तीनों एसएस हाई स्कूल गुमला के विद्यार्थी हैं। वहीं बालिका वर्ग में मोनिका टोप्पो और प्रीति रोसा टोप्पो का चयन हुआ है। दोनों संत पात्रिक उच्च विद्यालय गुमला की छात्राएं हैं।टीम का नेतृत्व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हाफिजुर रहमान कर रहे हैं। इस मौके पर खिस्टरीना टोप्पो, असर अब्दीन और नसीम खान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...