हरिद्वार कुंभ कार्यों के लिए पहुंची सरकारी टीम को जूतों से पीटा, अफवाह से भड़की हिंसा; वीडियो वायरल
हरिद्वार, अगस्त 26 -- हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में कुंभ मेला के तहत सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची सरकारी टीम की स्थानीय लोगों ने जूतों से पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान टीम पर ईंट और पत्थरों से हमला किया गया। मौके पर टीम के साथ मारपीट करते हुए, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। कनखल थाने में लोनिवि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डॉ. चंद्र लाल भारती ने शिकायत पत्र में बताया कि 24 अगस्त को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनकी टीम एनएच 58 पर आईरिस सेतु से बैरागी कैंप विश्व कल्याण मोटर मार्ग पर अतिक्रमण का चिह्निकरण कर रही थी। टीम में खंड अमीन मैनपाल सिंह, सपना रतूड़ी, चालक वीरेंद्र और विभागीय मेट अमरनाथ शामिल थे। यह भी पढ़ें- अब Gen Z डॉक्टरों ने खोला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.