देहरादून, अप्रैल 25 -- हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल की 12वीं की छात्रा कशिश शर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। कशिश सिविल सर्विस में जाकर आईएएस बनना चाहती हैं। कशिश के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा निजी कंपनी में कार्यरत हैं। प्रिंसिपल लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने बताया कि विद्यालय के 2 बच्चे शुभम अवस्थी 93.6% प्राप्त कर 16वां स्थान, गौरवी 93.8% से 15वे स्थान पर रहे। दसवीं में 15 टॉप पर और इंटर में कशिश ने टॉप 4 में स्थान हासिल किया है। अस्मित पांडे ने इंटर में 92.6% अंक प्राप्त कर 24वे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- 12वीं कक्षा के परिणाम में हरिद्वार की वंशिका का शानदार प्रदर्शन, टॉप 3 में बनाई जगह यह भी पढ़ें- हरिद्वार के अरुण शर्मा ने 10वीं में हासिल किए 95.6 अंक, प्रदेश में दसवां स्थान यह भी...