हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वर्ष 2027 का कुंभ सभी संतों के आशीर्वाद, शासन-प्रशासन और जनसहयोग से भव्य और दिव्य रूप में आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उत्तराखंड की पहचान को और अधिक विस्तार दिया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर लौटें। सोमवार को मुख्यमंत्री निजी दौरे पर कनखल स्थित दक्षेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने उनका स्वागत किया। आचार्य विनोद शास्त्री ने मुख्यमंत्री को विधिवत रुद्राभिषेक कराया। उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़े के स्वामी राजेंद्र दास, बड़ा उदासीन अखाड़े के...