ललितपुर, मई 22 -- ललितपुर। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को बाहर घुमाने संग तीर्थयात्रा के लिए मुसाफिरों की संख्या बढ़ने से ट्रेने खचाखच भर गयी है। अधिकतर यात्री गाड़ियों में जून माह तक स्लीपर, एसी थर्ड, सेकेंड और एसी फर्स्ट में जगह नहीं है। लंबी वेटिंग होने के कारण लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है और लोग सड़क मार्ग से यात्रा पर निकलने को विवश हैं। 15 से 20 मई के बीच स्कूल बंद हो जाते हैं और बच्चों की छुट्टियां प्रारंभ हो जाती हैं। अधिकतर अभिभावक इस दौरान ठंडी जगहों, धार्मिक व पर्यटन स्थलों याफिर रिश्तेदारी में जाना पसंद करते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टी का मजा फीका करेगी फीका ट्रेनों की लंबी वेटिंग ट्रेनों में आने जाने की टिकट बुक करवाकर वह इस यात्रा की तैयारी काफी पहले से कर लेते हैं। इसीलिए मई और जून माह के दौरान अधिकतकर ट्रे...