काशीपुर, जुलाई 21 -- काशीपुर, संवाददाता। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने मंगलवार को गन्ना सर्वेक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रदेशभर के गन्ना क्षेत्रफल का आकलन किया। समीक्षा में ऊधमसिंह नगर में गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि हरिद्वार और देहरादून में गन्ना रकबे में कमी सामने आई। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने और कमी के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के सभी सहायक गन्ना आयुक्तों और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों ने भाग लिया। आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण के दौरान सामने आ रही ओवरलैपिंग की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने तथा जीरो कोड में दर्ज गन्ना क्षेत्रफल को संबंधित किसानों के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्...