हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का अब कितना बचा काम, हजारों लोगों को लिए पैदा होंगे रोजगार के मौके
देहरादून, नवम्बर 28 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिसंबर तक इनके काम धरातल पर दिखाई दें। मुख्यमंत्री धामी ने जोर दिया कि इस प्रोजेक्ट का विकास क्षेत्र विशेष की पहचान, स्थानीय संस्कृति और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर किया जाए। बैठक में बताया गया कि इन तीनों कॉरिडोर के तहत कुल 8,279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें से 1,109 करोड़ रुपये के काम जारी हैं। इनसे करीब 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 45 से 53 हजार तक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।कहां पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.