हरिद्वार अधिवेशन की तैयारी को लेकर कसी कमर
रुडकी, मई 15 -- मंगलौर, संवाददाता। भाकियू टिकैत के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर गुड़ मंडी कार्यालय पर हवन-यज्ञ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित बैठक में आगामी 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय चिंतन शिविर एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को स्वाभिमान से जीना सिखाया और आज उन्हीं की बदौलत किसान एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। चिंतन शिविर संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाना है ताकि किसानों की समस्याओं को मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.