मुरादाबाद, मार्च 8 -- हरिद्वार कांवड़ पथ और मुरादाबाद-छजलैट- कांठ रोड के सुदृढ़ीकरण को लेकर विभाग ने पूछताछ तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह और एक्सईएन कुलदीप संत ने निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता देखी। अफसरों ने अगवानपुर रेलवे पुल और निर्माणाधीन रिंग रोड के नजदीक सड़क की थिकनेस देखी। बताया कि अगवानपुर कस्बे के नजदीक कावंड पथ पर सीसी रोड निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। जबकि छजलैट से कांठ के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का समय जून तक है। यह सड़क 13.5 किमी लंबी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दोनों पथ के निर्माण की गुणवत्ता जांची गई। समय से काम पूरा कराने पर जोर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...