कानपुर, दिसम्बर 13 -- रतनलाल नगर स्थित द चिंटेल्स स्कूल के जूनियर विंग की ओर से शनिवार को विद्यालय सभागार में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम का केंद्र बिंदु पर्यावरण संरक्षण रहा, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य और सृजनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरित संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। पूरा समारोह रंग, ऊर्जा और जागरूकता से भरपूर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्लेग्रुप के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसमें बच्चों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने के छोटे-छोटे उपायों को नृत्य के जरिए दर्शाया। इसके बाद टॉडलर्स की प्रस्तुति में यह संदेश उभरा कि हर बच्चा बदलाव का वाहक बन सकता है। नर्सरी के छात्रों ने प्रदूषण मुक्त और सशक्त धरती की कल्पना को सुंदर भाव-भंगिमाओं के साथ मंच पर जीवंत किया। प्रेप विं...