कटिहार, जून 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को माय भारत, कटिहार की ओर से खेल भवन परिसर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस वर्ष विश्व साइकिल दिवस की थीम 'हरित भविष्य के लिए साइक्लिंग' रही, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों ने पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार के निर्देशन में आयोजित रैली में माय भारत के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण मुक्त वातावरण के महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस रैली निकाल कर दी गई पेट्रोल बचने के साथ स्...