मेरठ, दिसम्बर 7 -- हरित प्रदेश निर्माण समिति की बैठक रविवार को समिति सचिव सरबजीत घुम्मन के डिफेंस एन्कलेव स्थित आवास पर हुई। बैठक में हरित प्रदेश निर्माण के लिए शीघ्र जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। अभियान से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़ा जाएगा। अंबेडकर चौराहे से कमिश्नरी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मनीष प्रताप और संचालन युवा नेता अमित चौधरी ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं की ओर से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर चले रहे आंदोलन एवं 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को समर्थन दिया। समर्थन पत्र बार एसोसिएशन को सौपेंगे। उद्योगपति कपिल को समिति से जोड़ा गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरित प्रदेश निर्माण की मांग को लेकर जल्द तिथि तय करके अंबडेकर चौराहे से कमि...