गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के सामने शनिवार को हरित पट्टी पर पशुओं की हौदी बनाने की तैयारी करने को लेकर विवाद हो गया। गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के निवासियों ने काम रुकवाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत करा निर्माण की अनुमति मांगी, जो निर्माणकर्ता नहीं दिखा पाए। इसके बाद काम रुकवाते हुए चेतावनी दी गई। अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों ने हौदी हटाकर हरित पट्टी की तारबंदी की मांग की। अधिशासी अभियंता विकास गौतम का कहना है कि जल्द ही तारबंदी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...