नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली, प्रसं। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। इसमें पांच स्कूलों के 430 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी हरित दिल्ली के निर्माण में अहम है। यह अभियान राजधानी में इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य का हिस्सा है। सरकार प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग और वैज्ञानिक निगरानी कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा और जीवित रहने की दर बढ़ाई जा सके। अभियान में देसी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- हरित दिल्ली के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: सिरसा राजधानी के हरित क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से 10 वर्षीय व्यापक वृक्षारोपण रण...