लखनऊ, अप्रैल 30 -- ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को लेकर स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और मंगलमान अभियान सहित विभिन्न संगठनों ने 'हरित और पॉलिथीन मुक्त' भंडारे लगाने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि इस बार लखनऊ में आठ बड़े मंगल होंगे, जिनकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। आयोजकों से अपील की गई है कि वे भंडारों का पंजीकरण कराएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सड़कों पर गंदगी रोकने के लिए पर्याप्त कूड़ेदान रखने और प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया गया है। पदाधिकारियों ने जोर दिया कि प्रसाद का वितरण सेवा भाव से हो ताकि पर्यावरण और आस्था दोनों का मान बना रहे। यह भी पढ़ें- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आरआरआर सेंटर का उद्धघाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.