धनबाद, मई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार जैविक नवाचार के माध्यम से हरित उद्यमिता व सतत आजीविका के संवर्धन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि आईआईटी के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से शामिल होकर कहा कि वर्तमान में जैविक नवाचार एवं हरित प्रौद्योगिकी सतत विकास के प्रमुख आधार बन चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित उद्यमिता के माध्यम से ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान संभव है। उन्होंने युवाओं और शोधार्थियों को नवाचार आधारित शोध व समाजोपयोगी विज्ञान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि का योगदान विशिष्ट अतिथि आईआईटी के उपनिदेशक प्रो डॉ धीरज कुमार ने बहुविषयक अनुसंधान की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि विज्ञान व समाज के बीच समन्वय स्थापित कर ह...