हरिति पब्लिक स्कूल में हिमांशी ने किया टॉप
बरेली, मई 13 -- मीरगंज,संवाददाता। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में हरिति पब्लिक स्कूल धनेटा बल्लिया की छात्रा हिमांशी ने 88.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, राखी राजपूत ने 85 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा एवं सचिन सागर ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरिति पब्लिक स्कूल का इंटर की परीक्षाफल 91 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को मिठाई खिलाकर विद्यालय को एआई व इंटरेक्टिव पैनल से सुसज्जित कर छात्रों को हर विषय में अग्रणी तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लायक बनाने का विश्वास जताया। कार्यक्रम में प्रबंधक चौधरी नरेंद्र कुमार, अनुभव चौधरी, विजेंद्र, विवेक जौहरी, खालिद रजा,ताहिरा जुवेरी, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।देहात यह भी पढ़ें- सीबीएसई की इंटर की परीक्षा में बीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.