हजारीबाग, सितम्बर 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हरितालिका तीज के दिन से ही राज्य के सभी 24 जिलों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों का 20 घंटे का आवासीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से प्रशिक्षण आवश्यकताओं के आकलन के आधार पर यह प्रशिक्षण 14 से 16 सितंबर तक विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और रांची स्थित जेसीईआरटी में प्रस्तावित है।प्रशिक्षण की तिथि को लेकर महिला शिक्षिकाओं के बीच असुविधा और चिंता की स्थिति है। 14 सितंबर को हरितालिका तीज है, जबकि 15 सितंबर को व्रत का पारण होगा। ऐसे में तीज के दिन से ही तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू होने के कारण महिला शिक्षिकाओं को कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।महिल...