घाटशिला, मार्च 19 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के हरिणा में भूमिज समाज की ओर से 45वां दिशुम हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) का आयोजन 21 मार्च को धूमधाम से होगा। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम एवं ओडिशा से करीब चालीस हजार से अधिक लोग जुटेंगे। आयोजन को लेकर आयोजक आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की बैठक बुधवार को अध्यक्ष उदय सरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधि-व्यवस्था को लेकर स्थानीय कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के साथ तैयारी पर चर्चा की गयी। समिति ने कहा कि यहां निर्धारित सुबह दस बजे से पूजा का शुभारंभ दिशुम नाया सुंशांत सरदार की देखरेख में होगा। विभिन्न क्षेत्र से आये नाया-देवरी भाग लेंगे। दोपहर को प्रसाद वितरण (जागु जोम) होगा, जबकि शाम चार बजे से पूजारी एवं अतिथि (नाया एवं कुपुल) स्वागत होगा। कार्यक्रम श...