हरिणधुकड़ी में 200 फीट पेवर्स ब्लॉक सड़क का उद्घाटन
घाटशिला, जून 6 -- धालभूमगढ़। जुनबनी पंचायत के हरिणधुकड़ी गांव में पंचायत समिति निधि से निर्मित 200 फीट पेवर्स ब्लॉक सड़क का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी मुर्मू, मुखिया आरसुमनी टुडू एवं उपमुखिया सुजन कुमार मन्ना ने संयुक्त रूप से किया। यह सड़क जिला परिषद रोड से काकुली सिंह के घर तक बनाई गई है। इस योजना की प्राक्कलित लागत Rs.2,49,500 है तथा निर्माण कार्य लाभुक समिति हरिणधुकड़ी द्वारा कराया गया है। मौके पर विमल सिंह, विनय मान्ना, काकुली सिंह, शंकर बेहरा, मंगल बेहरा, शंभूनाथ मुखी, मनकुमार सिंह, मीना अग्रवाल, दीपू अधिकारी, मनोज कुमार बिसाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कटिहार: कोढ़ा के निर्माणाधीन पुल के नीचे डायवर्सन में बह रहे पानी से यातायात में परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.