मऊ, मार्च 12 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कुरंगा ग्राम पंचायत के बिशनपुरा गांव की हरिजन बस्ती से बड़ई टोला तक बना लगभग 500 मीटर लंबा नाला पिछले लगभग सालभर से खर-पतवार और गंदगी से पूरी तरह पटकर जाम पड़ा है। नाले की सफाई नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे बस्ती के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला जाम होने से इससे उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के पनपने के चलते लोगों में संक्रामक बीमारियों के होने की आशंका बढ़ गई है। बस्ती के लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाले की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग किया है। कुरंगा ग्राम पंचायत के बिशनपुरा गांव की हरिजन बस्ती से बड़ई टोला तक लोगों के घरों से निकले नाबदान के पानी की निकासी के लिए बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.