देवघर, मार्च 8 -- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन कॉलोनी, जमुनाजोर के पास शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव शनिवार को बरामद किया गया। घटना की जानकारी पर भीड़ जुट गई। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। उसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को नवजात का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक व्यक्ति जमुनाजोर के पास पेशाब करने गया था। उसी दौरान उसकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। उसके बाद उसने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। घटना की सूचना पर एएसआई अरुण दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोगों के समक्ष पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हाला...