रायबरेली, मार्च 12 -- ऊंचाहार,संवाददाता। जिले के चर्चित दलित हरिओम हत्याकांड की जांच के दौरान दो लोगों के खिलाफ साक्ष्य ना मिलने के कारण पुलिस ने विवेचना के दौरान उन्हें बरी कर दिया। जबकि इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फतेहपुर जिले के रहने वाले दलित हरिओम बाल्मीकि की ससुराल ऊंचाहार क्षेत्र में थी। वह बीती दो अक्टूबर को फतेहपुर से पैदल अपनी ससुराल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने चोर समझकर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दलित युवक की हत्या किए जाने के बाद वायरल किए गए वीडियो में बड़ी ही बबर्रता पूर्वक उसकी हत्या की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दलित की हत्या करने...