रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के संगठन कार्यालय पर शनिवार को नेशनल कनफेडरेशन ऑफ बैंक यूनियन रामपुर यूनिट की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बैंक ऑफ इंडिया के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एनसीबीई रामपुर की पुरानी यूनिट को भंग करके यूनिट का पुनर्गठन करते हुए रामपुर यूनिट के संस्थापक मंजूर हुसैन को सर्वसम्मति से संगठन का संस्थापक मनोनित किया गया। वही सर्व समिति से हरिओम सक्सेना को संगठन का संरक्षक,कामरेड विमल कुमार को जिला अध्यक्ष ,कामरेड सरजू कुमार को जिला मंत्री,कामरेड धनराज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अरविंद अग्रवाल,महेश कुमार ,देवेंद्र सिंह ,शुभम अग्रवाल ,रविंद्र सिंह ,राहुल कुमार ,नजीर अहमद को उप सचिव,कामरेड राजीव कुमार ,रितेश द्विवेदी ,शहिजा नाज को संगठन मंत्री ,उत्कर्षा स...