जौनपुर, दिसम्बर 29 -- बदलापुर। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित अयोध्या महोत्सव में भटेहरा गांव निवासी लोक गायक हरिओम तिवारी को तीसरी बार फोक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ख्यातिलब्ध अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी के हाथों प्रदान किया गया। जानकारी मिलते ही उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। लोक गायक तिवारी पूर्व में सुर संग्राम प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके हैं। इस उपलब्धि पर कमला प्रसाद तिवारी, सुनील चतुर्वेदी, सुधाकर, रामजियावन तिवारी, अच्छेलाल सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शांति भंग में आठ गिरफ्तार खेतासराय। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय...