प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के पूरेधना चौकी पर तैनात हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने हरा महुआ का पेड़ हनुमंत विद्यालय उड़ैयाडीह के सामने बिना परमिशन के काटने पर पेड़ मालिक रमाशंकर एवं ठेकेदार संगम सिंह के खिलाफ वन एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरोगा की तहरीर के अनुसार, काटकर गिराया गया हरा महुआ के पेड़ के कई टुकड़े दिखाई पड़े थे। परमिशन मांगने पर कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन एक्ट की कार्यवाही पुलिस की ओर से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...