बक्सर, मई 22 -- नावानगर। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में एक अर्जुन का हरा पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया है। गांव के शशि कुमार सिंह ने नामजद लोगों के खिलाफ पर जन उपयोगी अर्जुन के हरे पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम डुमरांव और वन विभाग को आवेदन दिया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच के लिए पहुंचे वन विभाग के अधिकारी केशो कुमार गुप्ता ने घटना की सत्यता की जांच किया। जांच के बाद बताया कि महुअरी में हरा पेड़ काटने की सूचना पर जांच की गई। जांच में हरा पेड़ काटने की पुष्टि हुई है। जिसकी सूचना रेंजर को दी गई है। इसके साथ ही सीओ नावानगर को यह सीमांकन करने को बोला गया है, कि पेड़ सरकारी जमीन पर था, या निजी जमीन पर लगा था। बताया कि हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ करवाई लगभग तय है। (नावानगर से अरुण सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...