गोरखपुर, मार्च 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डोहरिया कला गांव में आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ठेकेदार से परमिट मांगा, लेकिन कागजात न दिखाने पर उमेश यादव के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वन विभाग ने जल्द ही आरोपित पर जुर्माना वसूलने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...