प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- पट्टी। पट्टी नगर के पक्के तालाब के निकट हरा पेड़ काट रहे युवक के खिलाफ उपनिरीक्षक अमित कुमार चौहान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पक्के तालाब के निकट एक युवक अपनी गुमटी के ऊपर छप्पर रखवाने के लिए हरा पेड़ कटवा रहा था। पुलिस पहुंची तो पेड़ काट रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने पेड़ कटवा रहे छोटेलाल सरोज निवासी पुरानी पट्टी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। बाद में आरोपी को मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...