हरा नहीं पाए तो फिर रोना नहीं ठाकुर-पंडित हैं; भाजपा विधायक की खुली धमकी
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी अभी से तेज होने लगी है। इस बीच उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विधायक विरोध करने वालों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने विरोधियों को तीन महीने का समय देते हुए कहा कि जितना दम लगाना है लगा लें, लेकिन अगर उन्हें हरा नहीं पाए तो बाद में विरोध झेलने के लिए भी तैयार रहें। फिर रोना मत कि हम ठाकुर हैं, पंडित हैं, लोधी हैं। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि कोई भी खुलकर उनका विरोध कर सकता है। उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर विरोध करने वाले उन्हें चुनाव में नहीं हरा पाए और वह दोबारा विधायक बन गए तो फिर शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मान लो हरा नहीं पाए और हम जीत गए तो फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.