नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश की पुरवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अनिल सिंह ने विरोधियों को असेंबली इलेक्शन से पहले सीधी धमकी देते हुए कहा है कि उनको हराना है तो इसी चुनाव में हरा लें, नहीं तो बाद में विरोध झेलने के लिए तैयार रहें और तब रोना मत कि हम ठाकुर हैं, पंडित हैं, लोधी हैं। भाजपा विधायक अनिल सिंह का यह वीडियो वायरल है, जिसकी पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। उन्नाव जिले की पुरवा सीट से विधायक अनिल सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें विधायक विरोध करने वालों को अलग ही अंदाज में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने विरोधियों को तीन महीने का समय देते हुए कहा है कि जितना दम लगाना है, लगा लो, लेकिन अगर उनको हरा नहीं पाए तो बाद में झेलने के लिए तैयार रहो। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि कोई भी ख...