ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बिजरौठा और ग्राम पंचायत कारीपहाडी में स्थापित गौवंश आश्रय स्थल, बायोगैस संयंत्र का उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामविहारी गुप्ता और सदस्य रमाकांन्त उपाध्याय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि हरे चारे नेपियर घास के साथ सहजन और नीम की पत्ती, काला नमक खिलाकर गोवंशो की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...