बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, संवाददाता। जिले की तीन वृहद समेत 33 गो आश्रय स्थलों में संरक्षित मवेशियों को हरा चारा सुलभ कराने के लिए पशुपालन विभाग किसानों से अनुबंध करने की तैयारी में जुट गया है। विभाग किसानों को प्रति किलो हरा चारा के एवज में ढाई रुपये के हिसाब से भुगतान करेगा। सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य गो आश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को पर्याप्त पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराना है ताकि मवेशियों के पोषण में सुधार हो सके। विभागीय आंकड़ों में तीन वृहद समेत 33 गोशालाओं में करीब 2503 गो वंशीय मवेशी संरक्षित किए गए हैं, यह संख्या घटती बढ़ती रहती है। पशु डॉक्टरों की मानें तो प्रति दिन एक पशु को तीन से चार किलो चारा हरा चारा के साथ मिलाकर खिलाना जरूरी है। सरकार की ओर से इस योजना का संचालन बेजुबानों को पोषणयुक्त आहार मुहैया कराना है। हरा...