गोरखपुर, जनवरी 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैम्पियरगंज क्षेत्र के बजहा गांव में हरा चारा काटने गई एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजहा गांव के बड़ा टोला निवासी अजोरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने खेत में गाय के लिए हरा चारा बोया था। खेत के बगल में इसरावती का मकान है जो नेवासा पर रहती हैं। आरोप है कि इसरावती के बेटे उमेश और विक्की जबरन खेत को परती रखने का दबाव बना रहे थे, ताकि वे अपने घर का प्लास्टर करा सकें। पीड़िता के अनुसार जब वह खेत में हरा चारा काटने गईं, तभी उमेश और विक्की ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया तथा हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.