लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश में चारा एवं चारागाह विकास योजना के तहत गो आश्रय स्थल से सम्बद्ध एवं अन्य गोचर चारागाह की भूमि पर हरा चारा उत्पादन के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण, व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन किया जाएगा। साथ ही पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...