बोकारो, जनवरी 10 -- बेरमो। आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक सोहराय पर्व शुक्रवार को बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी‌ बहुल गांवों में सोल्लास मनाया गया। धनकटनी के बाद मनाये जाने वाले प्रकृति व पशुधन के संरक्षण के इस पर्व को स्त्री-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की‌ थाप पर नाचते-गाते मनाया। इस मौके पर गाय, बैल, भैंसें जैसे पशुधन के प्रति आभार प्रकट करने के लिए ग्रामीणों ने पशुओं को नहला व सजा कर उन्हें अच्छा चारा देकर अपने संथाल समाज के आराध्य सहित पशुधन की पूजा की। लोकनृत्य पर नाचते-गाते सोहराय पर्व मनाया गया। पेटरवार प्रखंड के मायापुर में झामुमो जिलाअध्यक्ष रतन लाल मांझी के निजी आवास में सोहराय पर्व में विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह सहित डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने खुद मांदर बजाया व थाप पर थिरके। व...