वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। हरहुआ के काजीसराय में शनिवार रात शातिर बदमाश को लूट की कोशिश में लोगों ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया है। बड़ागांव पुलिस पूछताछ में जुटी है। काजीसराय निवासी जावेद अली रोज की तरह रात करीब 8 बजे जनसेवा केंद्र बंद करने की तैयारी में था। तभी बाइक से एक युवक पहुंचा और कैश निकालने की जिद करने लगा। जावेद ने दुकान बंद होने का हवाला दिया, तो वह वहीं रुक गया। करीब 15 मिनट तक वह कभी मोबाइल पर बात करता तो कभी दुकान के बाहर तांक-झांक करता रहा। जैसे ही सड़क पर सन्नाटा हुआ, उसने अचानक कमर से पिस्टल निकाली और जावेद की तरफ तान दिया। यह भी पढ़ें- केसरिया: गल्ला व्यवसायी से दो लाख की लूट, फायरिंग कहा कि जितने पैसे हैं निकाल दे, नहीं तो चला दूंगा। जावेद ने कहा कि भाई मारना मत, पैसे पीछे वाले कमरे में रखे हैं, अभी ल...