बाराबंकी, अप्रैल 9 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस महकमे में सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीजीपी के कड़े रुख के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा गुरुवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए। डीआईजी सोमेन वर्मा ने गुरुवार देर शाम पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र के साथ ताला मोड़ से अहमदपुर टोल प्लाजा तक राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित करते हुए दिलोना और सनाकापुर मोड़ के पास बने कट को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कटों के खुले रहने से रांग साइड से वाहनों का आवागमन होता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।इसके साथ ही डीआईजी ने राजमार्ग ...