जमशेदपुर, जून 29 -- आपका लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में बोले जमशेदपुर के 24 अगस्त 2025 के अंक में पैसे देकर फेंकवाते हैं कचरा और गर्मी में खरीदकर पीते हैं पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद हरहरगुट्टू में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। अब लोगों के हस्ताक्षर अभियान और उनकी मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने घर-घर से कचरा उठाव की व्यवस्था लागू कराने की पहल की है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के हरहरगुट्टू (बागबेड़ा) में जल्द ही घर-घर से नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बागबेड़ा मॉडल को अपनाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक संजीव सरदार ने पहल की है कि यदि मोहल्ले के लोग हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हैं तो करीब 2000 घरों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना से जोड़ने की प्रक्रिया श...