जमशेदपुर, सितम्बर 17 -- जमशेदपुर । बुधवार सुबह करीब 10 बजे हरहरगुट्टू स्थित एक गैरेज में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। गैरेज मालिक संतोष कुमार आग बुझाने की कोशिश में झुलस गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा के बाद गैरेज मालिक ने जलते हुए दीए को छोड़कर दुकान बंद की और घर चला गया। बताया जा रहा है कि उसी दीए से आग की चिंगारी उठी और गैरेज में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने खुद फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। इस दौरान दमकल विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.