चतरा, अप्रैल 18 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मदगड़ा ग्राम (हरहद) में आयोजित माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर और पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर निकलीं। वे पैदल चलकर नदी तट पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा गया। इसके बाद महिलाएं जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाते हुए यज्ञ स्थल लौटीं। पूरे रास्ते भक्ति गीतों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय...