मोतिहारी, जनवरी 31 -- हरसिद्धि । समकालीन अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर दो वारंटी समेत आठ शराबियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में पानापुर निवासी रामबाबू सहनी और शिव यादव शामिल हैं। वहीं शराब के नशे में पकड़े गए आरोपियों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार, प्रेम कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा बगहा के बुलेट शाह व पिपरा कोठी निवासी अफरोज को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...