हरसिद्धि में युवक की हत्या कर मक्के के खेत में फेंका शव
मोतिहारी, मई 26 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता । हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग स्थित सोमेश्वर पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर आगे पश्चिम दिशा में मंगलवार की सुबह मक्के के खेत में शव मिला। युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। शव की शिनाख्त संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना निवासी सुखल साह के पुत्र रमेश साह 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया है।
घटनाक्रम सुबह में धनखरैया गांव के बच्चों ने स्कूल जाने के क्रम में शव को देखा। बच्चों के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपर थानाध्यक्ष राजेश सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर जाकर शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृत युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान था। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.