मोतिहारी, फरवरी 9 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का वेंडिलेटर काटकर मोबाइल सहित तीन लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली। ज़ब दुकान मालिक मुन्ना कुमार सोमवार को दुकान खोलने आये। दुकान खोलने के बाद देखा कि सामान बिखरा हुआ है। साथ ही रूम का वेंडिलेटर टुटा हुआ था। इस संबंध में दुकान मालिक मुन्ना कुमार स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वे रविवार की शाम प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकान खोलकर अंदर गए, तो देखा कि दुकान में रखे मोबाइल, चार्जर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे तथा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.