हरसिद्धि में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संवाद
मोतिहारी, जून 27 -- हरसिद्धि । महाराणा प्रताप जैसे महान व्यक्तित्व देशभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देते हैं। जनता ही किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति होती है, जिससे ऊर्जा और संकल्प का संचार होता है। ये बातें पूर्व सांसद आनंद मोहन ने हरसिद्धि में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। वे आगामी 28 जून को मोतिहारी के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जन्म जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में हरसिद्धि पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों मे मुन्ना चौधरी, अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख संजय सिंह व सुभाष सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.