मोतिहारी, अप्रैल 11 -- रामनारायण, हरसिद्धि । नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर हरसिद्धि पुलिस ने शनिवार को जांच अभियान चलाया। पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मटियरिया ग्राम के नरेश यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दारोगा प्रीतम कुमार और सशस्त्र बल के साथ घीवाढार इंग्लिश पथ में बगहा गांव के समीप वाहन जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक को रोक कर कागजातों की मांग की है। बाइक चालक कोई कागज नहीं प्रस्तुत कर सका। जब जांच की गई तो वह बाइक चोरी की निकली। तत्क्षण बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना पर आवश्यक पूछ ताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.