मोतिहारी, फरवरी 24 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मटियरिया में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही नया पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) खोला जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना की दूरी अधिक होने के कारण क्षेत्र के कई पंचायतों के लोगों को सुरक्षा संबंधी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के पहुंचने में विलंब होता था, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान ने विधानसभा में मटियरिया में पुलिस ओपी खोलने की मांग की थी। उनके पहल के बाद गृह विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एसपी से प्रस्ताव मांगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मटियरिया में चार पंचायतों को मिलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.