हरसिद्धि :पेड़ से लटकता मिला युवक का शव , हत्या की आशंका
मोतिहारी, जून 20 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के जैल मुरारपुर वार्ड नम्बर 10 में पेड़ से फंदा लगाकर लटके एक युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। शव की शिनाख्त कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावां पंचायत के वार्ड नम्बर 2 स्थित फतुहा गांव के स्व नथुनी राम के पुत्र शिव कुमार राम (31) के रूप में हुई है। हत्या की आशंका परिजनों ने जताई है। वह केरल में मजदूरी करता था। उसे एक 8 वर्ष की पुत्री और डेढ़ साल का पुत्र है। अहले सुबह जब ग्रामीण सरेह की ओर गए तो पेड़ से लटका युवक का शव देखा। देखते ही देखते सैकड़ों पुरुष महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हरसिद्धि पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा शशिभूषण सिंह, रंजन मंडल व सशस्त्र बल के साथ पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.