मिर्जापुर, मार्च 19 -- चेतगंज। कोन क्षेत्र के हरसिंहपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल का बुधवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया। करीब 1.46 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल में 139 पीपा लगाए गए हैं और इसकी लंबाई लगभग 550 मीटर है। पुल बन जाने से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब करीब 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी, जिससे खासकर नवरात्र में आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा होगी। गोपीगंज की ओर से आने वाले लोग शास्त्री पुल के अलावा तिलठी व श्रीपट्टी मार्ग से होकर इस पुल के जरिए विंध्याचल पहुंच सकेंगे। विधायक ने कहा कि पुल से श्रद्धालुओं को सहूलियत के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता बालकृष्ण पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण...